फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने वितविहिन शिक्षकों की दशा पर व्यक्त की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कार्यसमिति की बैठक शनिवार को एक निजी विद्यालय शहबाजकुली परिसर में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रामदयाल ने कहा कि बीते नौ फरवरी को माध्यमिक वित्तविहिन शिक्षक महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक संजय अग्रवाल से हुई। वार्ता के दौरान अपर मुख्य सचिव ने वित्तविहिन शिक्षकों की दशा एवं दिशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक सेवा नियमावली और सभी शिक्षकों को बीमा से आच्छादित करने एवं मानदेय के निर्धारण में सरकार अधिकतम क्या कर सकती है। इसके लिए अन्य राज्यों से जैसे मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार आदि राज्यों से शिक्षक संबंधी शासनादेश मंगा कर जल्द से जल्द अधिकतम एक सप्ताह में वित्त विहिन शिक्षकों की मांगों पर निर्णय करने की बात कही। इस पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि जबतक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। तब तक परीक्षा बहिष्कार जारी रखना ही उचित रहेगा। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, लालजी यादव, योगेंद्र कुशवाहा, रविकांत दूबे, सलमान खां, डॉ. आरपी यादव, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें