फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ग में स्वामी सहजानंद महाविद्यालय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के परिसर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में विजेता एवं महिला पुरुष ओवरऑल चैम्पियनशिप में महाविद्यालय को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण तीन महिला खिलाड़ियों सूर्यकला, रागिनी सिंह, राधिका सिंह का चयन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी अमृतसर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में अपना जौहर दिखाएंगी। प्रतियोगिता में मेघबरन सिंह महाविद्यालय करमपुर विजेता, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज उपविजेता और टीडी कालेज जौनपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वापस लौटने पर महाविद्यालय परिसर में सोमवार को पूरी टीम और मैनेजर रामधारी, प्रशिक्षक संजय राय और सहायक प्रशिक्षक अमित राय का स्वागत किया गया। इस अवसर प्रो. अवधेश नारायण राय, प्रो. अजय राय, डॉ. नरनारायण राय, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सतीश राय, समीर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें