फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद भी पुजारी के हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के माढ़ूपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर के गर्भगृह से लुटेरों ने चार देवताओं की अष्टधातु और एक चांदी की मूर्ति लूटने के साथ पुजारी को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। घटना के तीन दिन बाद ही वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के एक सप्ताह बाद बलिया के कोरंटाडीह डाक बंगला स्थित बागीचे में दो अष्टधातु और एक चांदी की फेंकी हुई मूर्ति पुलिस ने बरामद कर ली थी। घटना के दो सप्ताह से ऊपर होने के बाद भी अभी तक पुजारी के हत्यारे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े और न ही दो मूर्तियां बरामद हो पाईं।
विज्ञापन

बीते 18 जुलाई की रात गांव स्थित रामजानकी मंदिर पर लुटेरों ने धावा बोल दिया दिया। मंदिर पर मौजूद पुजारी विजय राघव दास को मारपीटकर अधमरा करने के बाद लुटेरों ने गर्भगृह में रखी राम, जानकी, लक्ष्मण, शालीग्राम की अष्टधातु और हनुमान की चांदी की मूर्ति उठाकर फरार हो गए। वाराणसी में इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। घटना के कुछ ही दिन बाद राम-जानकी की अष्टधातु की मूर्ति और हनुमान की चांदी की मूर्ति बलिया जनपद के कोरंटडीह स्थित डाक बंगले के बागीचे से पुलिस ने बरामद किया था। घटना के दो सप्ताह से ऊपर होने के बाद भी अभी तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई और न ही लक्ष्मण और शालीग्राम की मूर्ति ही बरामद कर पाई। जबकि इस पूरे मामले को एसपी सोमेन वर्मा देख रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस अभी तक मामले में कोई कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें