फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यूपी पुलिस में हॉकी के 8 खिलाड़ी 3 तीरंदाज, 1 पहलवान का चयन

विज्ञापन
कुश्ती खिलााड़ी------फ्रीडम यादव। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
खानपुर। जिले में खेल कोटे से यूपी पुलिस में 8 हॉकी खिलाड़ी, 3 तीरंदाज, 1 पहलवान का चयन हुआ है। इस क्रम में क्षेत्र के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम के आठ हॉकी खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में उत्तम सिंह, शारदानंद तिवारी और आमिर अली का चयन सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। वहीं चंदन राजभर, मोईन अली, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव और राहुल यादव कांस्टेबल पद के लिए चयनित हुए हैं।
पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बताया कि एक साथ आठ खिलाड़ियों का यूपी पुलिस में चयन स्टेडियम की समृद्ध खेल परंपरा का प्रमाण है। चयन की सूचना मिलते ही स्टेडियम परिसर और खिलाड़ियों के गांवों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों, पूर्व खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
खेल प्रेमियों ने प्रदेश सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों को रोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
जमानिया में द्रोणा आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षुओं सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों पर तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
चयनित खिलाड़ियों में फुल्ली निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री खुशी श्रीवास्तव (रिकर्व आर्चर) शामिल हैं, जो वर्तमान में साई केंद्र रायपुर में कोच सतीश दुबे के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। बरुइन निवासी भावना सिंह ने भी सफलता पाई है, वह वर्तमान में संजीव सिंह अकादमी देवरिया में प्रशिक्षण ले रही हैं।
पहले से आईटीबीपी में कार्यरत और साई कोलकाता के उत्कृष्ट केंद्र में अभ्यासरत रोहित कुमार (पुत्र मुनेंद्र) का चयन भी यूपी पुलिस में हुआ है। तीरंदाजी कोच सतीश दुबे ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है और इन होनहारों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है।
जमानिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में हाल ही में खेल कोटे के तहत हुई भर्तियों में जिले के तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता का परचम लहराया है। द्रोणा आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षुओं सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों पर तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।चयनित खिलाड़ियों में फुल्ली निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री खुशी श्रीवास्तव (रिकर्व आर्चर) शामिल हैं, जो वर्तमान में साई केंद्र रायपुर में कोच सतीश दुबे के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। इनके साथ ही बरुइन निवासी भावना सिंह ने भी सफलता पाई है, वह वर्तमान में संजीव सिंह अकादमी देवरिया में प्रशिक्षण ले रही हैं। पहले से आईटीबीपी में कार्यरत और साई कोलकाता के उत्कृष्ट केंद्र में अभ्यासरत रोहित कुमार (पुत्र मुनेंद्र) का चयन भी यूपी पुलिस में हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर तीरंदाजी कोच सतीश दुबे ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है और इन होनहारों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। द्रोणा आर्चरी एकेडमी के सचिव नंदू दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि एकेडमी से जुड़े कुल 13 खिलाड़ियों का चयन अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में हो चुका है, जो क्षेत्र के लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल बनीं फ्रीडम यादव
खानपुर। क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला पहलवान फ्रीडम यादव का स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके चयन पर सिधौना कुश्ती स्टेडियम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उनकी इस सफलता पर सिधौना कुश्ती स्टेडियम के संरक्षक आशीष यादव, पूर्व एमएलसी विजय यादव, कोच रामाशीष यादव, राहुल यादव, जय यादव और पप्पू यादव ने महिला पहलवान फ्रीडम यादव के पिता प्यारेलाल यादव एवं माता अंजनी यादव से मिलकर बधाई दी। संवाद

कुश्ती खिलााड़ी------फ्रीडम यादव। स्रोत- परिजन

कुश्ती खिलााड़ी------फ्रीडम यादव। स्रोत- परिजन

कुश्ती खिलााड़ी------फ्रीडम यादव। स्रोत- परिजन

कुश्ती खिलााड़ी------फ्रीडम यादव। स्रोत- परिजन

कुश्ती खिलााड़ी------फ्रीडम यादव। स्रोत- परिजन

कुश्ती खिलााड़ी------फ्रीडम यादव। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें