फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातों तहसील पर 755 आवेदन मिले, 46 का मौके पर निबटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के सभी सात तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 755 मामले आए जिसमें 46 का समाधान किया गया। कासिमाबाद तहसील में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने 75 मामलों में दो का समाधान कराया।
विज्ञापन

जखनियां तहसील में अपर आयुक्त अजय कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। यहां 148 शिकायतें आईं जिसमें सात का समाधान किया गया। सदर तहसील में 127 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से दस का समाधान हुआ। सेवराई तहसील में 42 मामले आए जिसमें पांच का समाधान हुआ। जमानियां तहसील में 54 शिकायतें आईं जिसमें दो का समाधान हुआ। मुहम्मदाबाद तहसील में 115 मामले आए जिसमें पांच का निस्तारण हुआ। सैदपुर तहसील में 194 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 15 का समाधान गिया।
कासिमाबाद: ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी एमपी सिंह फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कृषि विभाग के एक और विद्युत विभाग के एक मामले का समाधान कराया। इस दौरान आसना गांव की महिलाओं ने प्रार्थनापत्र देकर रास्ते पर से कब्जा हटाने का आग्रह किया। एक शिकायतकर्ता ने विद्युत पोल की समस्या को अवगत कराया। इस मौके पर सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, जिला बंदोबस्त अधिकारी एसके शुक्ला, एएसपीराजदारी चौरसिया, डीडीओ भारत भूषण, एसडीएम प्रशिक्षु अंकित कुमार और एसडीएम भारत भार्गव तहसीलदार विराग पांडेय आदि सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का समय से समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें