मरदह(गाजीपुर)। विकासखंड के एमकेडी पब्लिक स्कूल में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय शिविर आयोजित है। दूसरे दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, स्काउटिंग, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके की जानकारी शिविर के मुख्य प्रशिक्षक एवं गाइड ट्रेनर प्रियंका सिंह एवं स्काउट ट्रेनर दिनेश भारद्वाज, अजीत कुमार, सुशील कुमार की ओर से दी गई।
इस अवसर पर बिना बर्तन के भोजन बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग भी दी गई। विद्यालय के प्रबंधक विनोद यादव ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने महिला सशक्तिकरण डायल 1090, 181 का उपयोग, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। शिविर के दौरान प्रधानाचार्य रामविलास यादव, जयप्रकाश यादव, हवलदार राजभर, उमाशंकर तिवारी, दिनेश यादव, पंकज यादव, संतोष शर्मा, उदय यादव, गोविंद शर्मा, सुल्तान अहमद, दीपेंद्र राजभर, पूनम पांडेय, वीरेंद्र, मनीषा कनौजिया, शकीरा, शबनम, सिंपूल, शिल्पा गौड़, नीशू मिश्रा आदि उपस्थित थे।