बजट में स्थान न देने पर रोष जताया
गाजीपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक शुक्रवार को आरटीआई परिसर में हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट में वित्तविहीन शिक्षकों को स्थान न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रभारी डा. कृष्णमोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा में 87 फीसदी भागीदारी दे रहे शिक्षकों की सरकार ने उपेक्षा की है। इससे नाराज शिक्षक बोर्ड परीक्षा का 12 मार्च से बहिष्कार करेंगे। उन्होंने उपस्थित महासभा के सदस्यों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। बैठक में महेंद्र प्रताप सिंह, अनिल यादव, राजेश सिंह, अनिल सिंह, नितीश कुमार, रामप्रसाद, मुजुर सिंह यादव, सूरज मिश्रा, रामप्रकाश सिंह, पारस सिंह यादव, सुरेश सिंह यादव, मुन्ना सिंह यादव, अंबिका सिंह यादव, राजनारायण सिंह, रामायण सिंह यादव, लालजी राजभर तथा विजयशंकर उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजन्म सिंह यादव ने की।