फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई आत्महत्या की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अंधारीपुर गांव स्थित बागीचा में कटहल के पेड़ से लटकता एक छात्र का शव रविवार की सुबह मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट, मोबाइल और दो पुड़िया विषाक्त पदार्थ मिला था। इस मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि छात्र ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

अंधारीपुर गांव के बाहर स्थित बागीचा में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने कटहल के पेड़ पर इसी गांव के निवासी लालजी यादव के पुत्र चंचल यादव उर्फ मुलायम (20) का शव देखा था। जानकारी होते ही मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और घटना की सूचना पुलिस को दिया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया था। मृतक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट के साथ ही दो पुड़िया विषाक्त पदार्थ और मोबाइल फोन मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि छात्र ने आत्महत्या की थी। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि अपने होशो-हवास में स्वेच्छा से आत्महत्या कर कर रहा हूं। इसके लिए मेरे परिवार का कोई भी सदस्य दोषी नहीं है, इसलिए पुलिस मेरे माता-पिता, भाई-बहन, चाचा को तंग न करे। हमारे जाने का समय पूरा हो चुका है। उसको और उसके परिवार के लोगों को गांव के ही कुछ लोग जमीन संबंधित विवाद को लेकर कानूनी रूप से हमेशा परेशान करते थे। बताया कि मृतक की मोबाइल को सर्विलांस पर लगा कर कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें