फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतारकर अधेड़ को मारा-पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिहोरी ताल के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने बस में सवार एक अधेड़ को बस से नीचे उतारकर उसकी जमकर लाठी-डंडा से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

सिरगिथा गांव निवासी रामराज बिंद का पुत्र शिवलोचन बिंद (50) नंदगंज शराब फैक्ट्री में प्राइवेट कर्मी के रूप में काम करता है। रोज की तरह सुबह भी वह बस से फैक्ट्री आ रहा था। इसी दौरान दिन में करीब 10 बजे सिहोरी ताल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने चालक को हाथ देकर बस को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाश बस में घुसे और शिवलोचन को खींचकर बस से नीचे लाए और लाठी-डंडा से उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई से अधेड़ चिल्लाने लगा। चालक बस को लेकर मौके से आगे के लिए रवाना हो गया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। ग्रामीण घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। घायल ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित शिवलोचन ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने तहरीर में इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि किस कारण से बदमाशों ने उसे मारा-पीटा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें