गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की रविवार को समता भवन पर हुई बैठक में 27 अगस्त से प्रारंभ हो रही साइकिल यात्रा की तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी एमएलसी रामवृक्ष यादव ने साइकिल यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की ओर से समाज में जाति एवं धार्मिक विद्वेष फैलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यात्रा सरजू पांडेय पार्क से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसका शुभारंभ सांसद धर्मेंद्र यादव, रामाशंकर राजभर विद्यार्थी, सांसद नीरज शेखर, अविनाश कुशवाहा, रामपाल कश्यप, रामहरि चौहान, डा. अवधनाथ पाल, संग्राम यादव, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, दयाराम प्रजापति, इंद्रजीत सरोज और मुहम्मद रिजवी की ओर से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, सुधीर यादव, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, परशुराम बिंद, दिनेश यादव, चंद्रेश्वर यादव, कमलेश यादव, वीरेंद्र यादव, आत्मा यादव, चंद्रिका यादव, अमित सिंह, राजेश यादव, राकेश यादव, तहसीन अहमद, अक्षय यादव, भानू पांडेय, जवाहर यादव, देवनाथ कुशवाहा, रामाशीष यादव, राजेश, अभिनव सिंह, रविंद्र यादव, गुलाम कादिर राइनी, रामबचन यादव, खेदन यादव, विंध्याचल यादव, लड्डन खां, शिवशंकर आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव अशोक कुमार बिंद ने किया।