फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रपंच : युवक की हत्या में तीन को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर रात तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही युवक की हत्या में नामजद चार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। बावजूद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिश्रपुरा गांव निवासी कौशल विकास केंद्र संचालक धर्मेंद्र राम बीते 14 मार्च की मध्य रात्रि को घर से पांच किमी दूर स्थित एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। घर में घुसते ही प्रेमी और प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालत बिगड़ने पर चोर-चोर कहकर शोर मचाने लगे और घर से बाहर भगाकर ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी दोबारा पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद ले आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक के पिता ने चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस टीम गुुरुवार की रात आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। अभी तक इस मामले में तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में मुहम्मदाबाद सीओ अनिल राय ने बताया कि देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें