फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करदाताओं को सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध है आयकर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। आयकर विभाग करदाताओं को उच्चतम कोटि की सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध एवं प्रयत्नरत है। इस क्रम में आयकर कानून एवं नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है। आयकर विवरणी दाखिल करने की प्रक्रिया का कंप्यूटराइजेशन एवं सरलीकरण इस प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बातें मंगलवार को स्थानीय राजकीय अतिथिगृह में आयकर विभाग द्वारा आयोजित कराधार वृद्धि एवं आयकर अनुपालन विषयक संगोष्ठी में वाराणसी मंडल के प्रधान आयकर आयुक्त सुनील माथुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में भारत का आर्थिक विकास उत्साहवर्धक है। संयुक्त आयकर आयुक्त गिरिराज पारिक ने आयकर विवरणी दाखिल करने के फायदे और उसके संलग्न परिपत्रों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आयकर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता बसंत सेठ ने व्यवसायिक समस्याओं से आयकर आयुक्त को अवगत करा विषय प्रवर्तन किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद दास जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, नवीन पांडेय, कृष्णा पांडेय, वीरेंद्र चौबे, अविनाश बरनवाल, सुमन कमलापुरी, अनुराग जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, गणेश गुप्ता, त्रिपुरारी बरनवाल, अमरनाथ जायसवाल, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन आयकर विभाग के राजकुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें