फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज में आयोजित योग शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित योग शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य अशोक सिंह ने कहा कि योग प्रशिक्षण से ही विद्यार्थियों द्वारा मानव से महा मानव बनने की प्रविधि के विकास से आध्यात्मिक प्रौद्योगिकी का स्वरूप परिलक्षित होगा। तभी हम हमारे ऋषियों-महर्षियों के सपनों को मूर्त रूप देने की दिशा तय कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि आप लोग भारत के भविष्य का निर्माण करने जा रहे है। इस दिशा में आप द्वारा प्राप्त किया गया प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। आज से ही आप लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी योग की विधाओं से परिचित कराएं। योग प्रशिक्षक शिवशंकर राय ने कहा कि योग के द्वारा विश्व में शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। बीएड के विभागाध्यक्ष डा. एसडी सिंह परिहार ने कहा कि वर्तमान में योग के द्वारा ही सच्चे अर्थों में वैश्विक युग का निर्माण हो सकेगा और पुन: भारत आध्यात्मिक महाशक्ति के रूप में प्रतिष्ठित होकर विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर डा. श्रीकांत पांडेय, डा. रविशंकर सिंह, डा. गोपाल यादव, मुरारी, सुभाष आदि उपस्थित थे। संचालन शिक्षा संकाय के प्रतिनिधि अखिलेश यादव ने किया। मालूम हो कि पीजी कालेज में 24 नवंबर से योग प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के योग सिखाए और बताए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें