फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीबी मरीजों को डोज के मुताबिक प्रतिदिन मिलेगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल स्थित क्षय विभाग में सोमवार को सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने टीबी मरीजों को प्रतिदिन डोज के हिसाब से दवा देने की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले मरीजों को सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही डोज के मुताबिक दवा दिया जाता था। लेकिन अब दवा प्रतिदिन डोज के हिसाब से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने एक मरीज को दवा देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया की टीबी की दवा डेली रेजमीन को प्रतिदिन देने का आदेश प्राप्त हुआ है। अब ये दवाएं जिले के सभी सरकारी अस्पतालों पर रोजाना डोज के लिए उपलब्ध रहेंगी। पहले अलग-अलग दवाएं टीबी के मरीजो को दी जाती थी। अब एक ही दवा (एफडीसी) के रूप में उपलब्ध होंगी। बताया कि अब मरीज के वजन के हिसाब से दवा दी जाएगी। वहीं बच्चों को दवाएं उनके मनचाहा फ्लेवर में दी जाएगी। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. धीरेंद्र, संजय यादव, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
सेवराई संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीबी के फर्स्ट लाइन उपचार के लिए सहयोगिकाओं एवं स्वयंसेवी संस्था को एकदिवसीय प्रशिक्षण में प्रति दिन दवा खिलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसकी जानकारी प्रशिक्षक डॉ. मिथिलेश सिंह एवं वेंकटेश्वर प्रसाद द्वारा दी गई। इस अवसर पर केंद्र अधीक्षक डॉ. रवि रंजन, सुपरवाइजर श्वेताभ सिंह, गौतम, संजय कुमार यादव, डॉ. अनिवेश कुमार, बीपीएन संजय सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, डॉ. बालकिशुन, महेंद्र सिंह, मधु देवी, वन देवी, विजयलक्ष्मी देवी, शबनम, अख्तरी, सुचिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें