फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दोनों पाली में 711 ने छोड़ी मदरसा परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन सेकेंड्री एवं सीनियर सेकेंड्री के छात्रों की परीक्षा में 711 छात्र अनुपस्थित थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सचिदानंद तिवारी ने बताया कि पहली पाली में सेकेंड्री के छात्रों की परीक्षा में 1603 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 997 उपस्थित एवं 606 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में सीनियर सेकेंड्री के 527 छात्रों को बैठना था लेकिन इनमें 105 अनुपस्थित थे जबकि 422 उपस्थित थे। इस तरह दोनों पाली में 2130 को शामिल होना था, इसमें 1419 ने परीक्षा दी जबकि 711 उपस्थित नहीं हुए।
डीएमओ ने बताया कि उन्होंने भ्रमण कर कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सकुशल एवं सुचारू होते पाई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही परीक्षा में केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसको नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें