फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 20 मिनट में 6.5 मिमी बारिश, बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक विद्याकर चौहान की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन (करंट)
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में रविवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक चिलचिलाती धूप देखने को मिली। इसके बाद बारिश हुई। 20 मिनट बारिश होने के बाद फिर से धूप निकल आई। इस दौरान 6.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसीपुर माहपुर में दोपहर तीन बजे बिजली गिरने से किसान विद्याकर चौहान (45) की मौत हो गई। जनपद का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में सुबह से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। इस दौरान सूरज व बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। दोपहर एक बजे मौसम ने करवट ली। इसके बाद बारिश होने लगी। बारिश होती देख लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। लोगों ने सोचा देर तक बारिश होगी। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। 20 मिनट बारिश होने के बाद फिर से धूप निकल आई।
विज्ञापन

मानसून की देरी से किसानों की बढ़ी चिंता
दुबिहा क्षेत्र में मानसून की सुस्त चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में वर्षा नहीं होने से खेत सूख रहे हैं और किसान महंगे डीजल व बिजली के सहारे ट्यूबवेल चलाकर किसी तरह रोपाई का कार्य पूरा कर रहे हैं। अगर जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान सहित खरीफ की अन्य फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। हरदासपुर, दुबिहा, नेवादा, असावर, कमसड़ी, बखरियाडीह, पातेपुर, पैकवली, पाहुपुर, इटवा, गोविंदपुर, और सेमरी सहित आसपास के गांवों में बारिश के अभाव से खेतों की नमी समाप्त हो चुकी है।
जनपद का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं। - अशोक राय, आपदा विशेषज्ञ

मृतक विद्याकर चौहान की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन (करंट)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें