फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को जखनिया विधानसभा क्षेत्र के धर्मागतपुर, ओड़राई, गोदसैया, धीरजोत और हुरमुजपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। गाजीपुर सहित पूर्वांचल का विशेष ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेल, सड़क, अस्पताल, जल परिवहन, खाद कारखाना से लेकर रेलवे के प्रत्येक खंड में दोहरीकरण, विद्युतीकरण सहित सभी क्षेत्रों में चतुर्मुखी विकास को गति मिली है। गाजीपुर में रेल, सड़क, स्टेडियम, मेडिकल कालेज, गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज, ट्रेनों के गाजीपुर से परिचालन आदि हुए कार्यों पर कहा कि इससे जिले के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य उड़ान के लिए चल रहा है जो जल्द ही उड़ान के योग्य हो जाएगा। दो-तीन माह में यहां से लोग हवाई यात्रा भी कर सकेंगे। पार्टी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चौकीदार चौकन्ना है। आज इजरायल के बाद भारत दूसरा देश है जो दुश्मन देश में घुसकर मार कर सकता है। यह उपलब्धि सिर्फ भारत को हासिल है। यह एक संस्कृति तैयार हुई है कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। कहा कि राजनीति गणित के सिद्धांत पर नहीं, भौतिकी से भी नहीं केमेस्ट्री के सिद्धांत पर चलेगी जिसमें दो तत्व मिलकर एक अलग तत्व तैयार होता है। उन्होंने दावा किया की पश्चिम बंगाल में 20 तथा उड़ीसा में 14 से भी ज्यादा सीट पर भाजपा जीत रही है। रामराज चौहान, गोपाल चौहान, रामकेवल चौहान के नेतृत्व में धर्मागतपुर में माल्यार्पण कर श्री सिन्हा का स्वागत अभिनंदन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रमों में लोकसभा के प्रमुख प्रभुनाथ चौहान, सरोज मिश्रा, अनिल पांडेय, राजेश भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, दुर्गविजय शर्मा, राजेश सोनकर, मनोज यादव, लालबहादुर चौहान, संदीप सिंह, चंदन बिंद, मनोज कुशवाहा, गुड्डू चौहान, आदि उपस्थित थे।

जखनिया। स्थानीय सांसद एवं संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के रविवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान दुल्लहपुर क्षेत्र के गोदसैया गांव में भीम आर्मी जिला संयोजक अरविंद कुमार ने अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज के मजलूमों को न्याय दिलाने का काम करता है। ऐसे में राष्ट्रहित सर्वोपरि के तहत स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री सिन्हा की अगुवाई में जिले के हो रहे विकास में योगदान के निमित्त हम लोगों ने भी शामिल होने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री सिन्हा ने अरविंद कुमार एवं साथियों को माल्यार्पण कर उनके निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें