फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से जगमग होंगे शासकीय, अर्द्धशासकीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने की जनपदवासियों से अपील की है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14/15 अगस्त को रात्रि प्रहर में ऐतिहासिक महत्व के शासकीय, अर्द्धशासकीय भवनों को प्रकाशमान किया जाएगा। 15 अगस्त की सुबह सात बजे सभी स्थानीय स्कूल के बच्चों की ओर से प्रभातफेरी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की देखरेख में दो भाग में आयोजित की जाएगी। प्रथम दुकड़ी डिग्री कॉलेज चौराहा से प्रारंभ होकर आरटीआई, सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी। दूसरी टुकड़ी टाउन हाल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। सुबह आठ बजे सभी सरकारी तथा गैर सरकारी एवं शैक्षिक कार्यालयों पर गुलाब की पंखुड़ियां बांधकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा एवं कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के बाद सदर तहसील के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं इनके आश्रितों का सम्मान जिलाधिकारी की ओर से किया जाएगा। सुबह साढ़े बजे पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर आदर्श गांव से वापस आकर स्टेडियम में समाप्त होगी। सुबह 10 बजे विद्यालयों में ध्वजारोहण एवं पौधरोपण कार्यक्रम एवं नगर के तिराहों और चौराहों पर स्थापित विशिष्ट प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। 10 बजे से दो बजे तक दलित बाहुल्य बस्ती कांशीराम आवास चांदमारी में मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से कैंप लगाया जाएगा। बस्ती में विशेष सफाई नगर पालिका परिषद की ओर से की जाएगी। 10 बजे से 12 बजे तक राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में तीन वर्गों में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दिन में 12.30 बजे जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण चिकित्सा अधीक्षक और अधीक्षिका की ओर से किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे जेल अधीक्षक गाजीपुर की ओर से जिला कारागार में बंदियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। दो बजे राजकीय विशेष गृह एवं मूक-बधिर संस्थाओं में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मिष्ठान वितरण किया जाएगा। दो बजे से नेहरू स्टेडियम में पुरुष जूनियर वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें