फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की पहली बांधा पार किया 373 युवकों ने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में 20 अप्रैल से सेना भर्ती हो रही है। पहले दिन से विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी जोश और उत्साह के साथ भर्ती में भाग लेते हुए महीनों के परिश्रम का पसीना पीजी कालेज के ग्राउंड पर बहा रहे हैं। सातवें दिन गुरुवार को वाराणसी जिले के सदर तहसील के 3243 युवकों ने दौड़ में भाग लिया। इसमें 373 सफलता का झंडा लहराया।
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली के सातवें दिन गुरुवार को वाराणसी जिले के सदर तहसील के युवकों ने दौड़ लगाई। 5628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन आज 3447 युवक भर्ती रैली पर पहुंचे। हाइट कम होने से 204 अभ्यर्थियों की छंटनी कर दी गई। इसके बाद 3243 युवकों ने पीजी कालेज के मैदान पर पूरे दमखम के साथ 16 सौ मीटर के चार राउंड की दौड़ में भाग लिया। इसमें 373 जवानों ने सफलता अर्जित की। सफलता पाने वाले कई युवकों की आंखों से खुशी छलक पड़ीं। जबकि दौड़ में असफल जवानों के चेहरे पर इस बात का मलाल दिखा कि महीनों परिश्रम करने के बाद भी उनकी झोली में सफलता नहीं आई। सफल अभ्यर्थी भर्ती की आगे की प्रक्रिया के लिए भर्ती स्थल पर ही रुक गए। जबकि दौड़ में सफलता न पाने वाले युवा मन में उदासी लिए भर्ती स्थल से घरों को लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें