फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचई अध्यक्ष और उमाशंकर महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का द्विवार्षिक अधिवेशन-चुनाव बुधवार को कचहरी स्थित संघ भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर बेचई राम 276 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि जनार्दन सिंह को 163 मत मिले। उधर महामंत्री पद पर उमाशंकर प्रसाद 292 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। रमेश गुप्ता को 141 मत मिले।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दुबे एवं वरिष्ठ मतदान अधिकारी के रूप में मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, कालिका सिंह, बटुकनारायण मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी अम्बिका प्रसाद दुबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर परिषद के जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव, सुभाष सिंह, भोलानाथ सिंह, अशोक कुमार, गोपालजी तिवारी, बजरंगी यादव आदि उपस्थित थे। कार्यकारिणी का विस्तार संगठन की अगली बैठक में निर्वाचक मंडल की ओर से किया जाएगा। चुनाव के चलते गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें