फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा में पंगु हो गई थी निकाय, ठप था विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा और बसपा के शासन काल में प्रदेश के सभी निकाय पंगु हो चुके थे। निकायों के पंगु होने के चलते शहरों का विकास भी पूरी तरह ठप था। विकास कार्यों में अवरोध कराना दोनों पार्टियों की दिनचर्या में शामिल हो चुका था। इसके चलते निकायों में निवास करने वाले पूरी तरह से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो गए थे। यह बातें प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लंका मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की सरकार ने विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने के लिए द्वेषवश ऐसा का कार्य किया। यहीं नहीं जब विकास के कार्यों में गति पकड़ी तो दोनों सरकारों ने पूर्व में निकायों के अध्यक्षों का पावर सीजकर प्रताड़ित करने तक का काम किया। कहा कि पंगु हो चुकी निकाय को पुनर्जीवित करने के लिए निकायों में भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। तब जाकर निकायों का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट, नाली, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, आवारा पशुओं सहित अन्य समस्याओं का समाधान होने के साथ बुनियादी सुविधाओं का लाभ प्रत्येक लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें