फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: छह को नामांकन और पंद्रह को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आखिरकार स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को हरी झंडी मिल ही गई। चुनाव की तिथि घोषित होते ही मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। निर्वाचन अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय ने प्राचार्य डा. शशिकांत राय के साथ छात्रसंघ चुनाव की डुगडुगी बजाते हुए छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर को छात्रसंघ का चुनाव होगा। इसी दिन शाम को परिणाम की घोषणा की जाएगी। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री सहित कला तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद है। चुनाव के लिए छह सितंबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन का कार्य होगा। सात सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच कर उम्मीदवारों की सूची शाम चार बजे तक प्रकाशित होगी। आठ सितंबर की सुबह दस से एक बजे तक नाम वापसी और उसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 15 सितंबर की सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना कर परिणाम की घोषणा के साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेता शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रचार करते हुए कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे छात्रों या किसी अन्य को परेशानी हो। प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय ने बताया कि महाविद्यालय में कुल 3882 छात्र हैं। चुनाव के लिए कॉलेज परिसर में दस मतदान केंद्र बनाया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में जोर का संचार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें