दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद में स्थित मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक कालेज का 17वां स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरी।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देश भक्ति गीत, किसान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर आधारित नाटक अन्य शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति करते हुए लोगों को वाहवाही के साथ ही उनकी खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने उच्च अंक पाने पर मुख्यमंत्री से सम्मानित छात्र शिवानंद चौहान को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान करने के साथ ही मुख्य अतिथि प्रबंधक नरेंद्र मौर्य ने हाईस्कूल, इंटर, बीए, बीएससी के उच्च अंक पाने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वहीं छात्र आगे जा सकता हैं, जो लगन से पढ़ाई करेगा। शिक्षा का जीवन में काफी महत्व है। बिना शिक्षा के मानव उच्च स्थान प्राप्त नहीं कर सकता है। लोगों से अपील किया कि वह हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि वह किसी भी क्षेत्र में सफल हो सके। कॉलेज ने कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। शिक्षा के इस मंदिर में छात्र पठन-पाठन कर अच्छे अंक प्राप्त करते रहे हैं। यहां सलालजी यादव, गरीब राम, छोटू यादव, रामवृक्ष यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र चौहान, संतोष प्रजापति, अनिल यादव, रामअवध यादव, जवाहिर यादव, बृजेश मौर्य, केशव यादव, कतवारू मौर्या, दिनेश कुशवाहा आदि रहे। अध्यक्षता प्रबंधक नरेंद्र मौर्या तथा संचालन नगीना यादव ने किया।