फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगा डीजल और दे दिया पेट्रोल, वाहन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी एक आटो चालक की उस समय परेशानी बढ़ गई, जब तेल डालने के बाद वाहन स्टार्ट करने पर वह खराब हो गया। वाहन को चेक किया गया तो पता चला कि जिस पेट्रोल पंप कर्मी से बोतल में उसने डीजल मांगा था, उसने पेट्रोल दे दिया था, जिससे आटो खराब हो गया। चालक ने इसकी तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर कालोनी निवासी संतोष की खुद का आटोरिक्शा है, और वह खुद उसे चलाता है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे लंका पर आटो का तेल खत्म होने पर खड़ा हो गया। इस पर वह बोतल लेकर गोराबाजार स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और पंप कर्मी से तीन लीटर डीजल मांगा। कर्मी ने डीजल की जगह बोतल में पेट्रोल भर दिया। संतोष तेल लेकर आया और आटो में डालने के बाद स्टार्ट किया तो वाहन में खराबी आ गई। इस पर उसे संदेह हुआ। बोतल में थोड़ा से बचे तेल को देखा तो पता चला कि वह डीजल नहीं पेट्रोल था। वह तत्काल पंप पर पहुंचा और कर्मी से इसकी शिकायत की। संतोष ने आरोप लगाया कि पंप कर्मी की लापरवाही की वजह से आटो में खराबी आ गई। उसे बनवाने में दो हजार खर्च हो गया, लेकिन कर्मी ने उसकी एक भी नहीं सुनी। इस पर पीड़ित ने देर शाम कोतवाली में पंप कर्मी के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें