फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफियाओं से जमीन को बचाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद पीजी कॉलेज के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने मंगलवार को नगर के मिश्रबाजार मुहल्ला के दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के साथ उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नगर के मिश्रबाजार की जमीन एवं मकान को भू-माफियाओं से बचाने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में विवेक सिंह ने कहा कि कई दशकों से मिश्रबाजार के मुहल्लावासियों का पट्टा/लीज नगरपालिका परिषद द्वारा 99 वर्ष के लिए किया गया है। नगरपालिका परिषद की मिलीभगत से सभी का नाम काट कर अवैध तरीके से दूसरे के नाम पर जमीन एवं मकान पर कब्जा कराने की नीयत से सभी मुहल्लावासियों को नोटिस जारी किया गया है तथा आपत्ति की मांग की गई है। इस पर सभी को घोर आपत्ति है। ज्ञापन में कहा कि बिना किसी जानकारी एवं नोटिस के सभी का नाम काट कर नगरपालिका की मिलीभगत से अवैध भू-माफियाओं का नाम अंकित करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान चेयरमैन द्वारा खारिज दाखिल का कार्य करना पूर्ण रूप से असंवैधानिक है। इसे तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेकर रोका जाना आवश्यक है, जिससे भविष्य में सरकारी दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ न हो सके। कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नगर पालिका द्वारा फिर से दस्तावेज को दुरुस्त किया जाए एवं कई दशकों से रह रहे 35 परिवारों को न्याय दिलाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह पीड़ितों के साथ धरना-प्रदर्शन सहित अन्य तरह का आंदोलन करने को विवश होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान आलोक पांडेय, अखंड सिंह, गुड्डू शुक्ला, चुन्नू, बाबूलाल, अमरनाथ गुप्ता, छोटू, अविनाश, अनीता पांडेय, यशोदा देवी, तारा देवी, किरन देवी, उमाशंकर पांडेय, कमलाकांत, उमाशंकर उपाध्याय, पंकज गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें