गाजीपुर। सरजू पांडेय पार्क में जन अधिकार पार्टी की ओर से गुरुवार को स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तौकिर खां का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष तौकीर खां ने कहा कि आज पूरे देश में भय का माहौल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार में अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, छिनैती की घटनाएं आम हो गई है। इससे आम जनता को अपनेआप को असुरक्षित महसूस कर रही है। आज यह दिन देखने को मिल रहा है कि हमारे देश के अन्नदाता पर लाठियां एवं गोलियां बरसाई जा रही हैं और हमारे देश के नवाब चौकीदार मूकदर्शक बने हुए हैं। केवल मन की बात की जा रही है। कहा कि सरकारों को आम व्यक्ति की बात सुनने का मौका नहीं है। आज डीजल, पेट्रोल, गैस एवं बिजली की बढ़ती कीमतों के कारण किसान, मजदूर, मध्यम वर्गीय व्यापारी पूरी तरह से परेशान है। जब तक भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर नहीं किया जाएगा, संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर विजयबहादुर कुशवाहा, नंद कुमार, विमलेश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, अजय कुशवाहा, मर्जाद कुशवाहा, मेराज अहमद, मुख्तार खां, अभिलेश प्रजापति, विनोद पासवान, अंगद पासवान, धीरज वर्मा, अजीत कुशवाहा, अशोक फौजी, सुदामा कुशवाहा, आशा देवी, राधेश्याम कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पेवारू कुशवाहा एवं संचालन अभिमन्यु कुशवाहा ने किया।