दिलदारनगर। दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर गिट्टी गिराए जाने के कारण शाम पांच बजे दिलदारनगर से ताड़ीघाट को जाने वाली डीटी पैसेंजर ट्रेन को रद कर दिया गया। ट्रेन के रद होने से सरहुला, नगसर, सोनवल, ढ़ढ़नी, सुहवल सहित जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। लोगों को सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खां ने बताया कि ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में गिट्टी गिराए जाने के कारण शाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को दानापुर नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर रद्द किया गया है।
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली अंतर्गत महमूदपुर हथिनी प्राथमिक विद्यालय पर लगी सोलर लाइट पैनल की बैटरी एवं विद्यालय के कई अन्य उपकरण बुधवार की रात चोर उठा ले गए। चोरी गए उपकरण का पता अगले दिन स्कूल खुलने पर चला। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेश पांडेय ने सैदपुर कोतवाली में गुरुवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।