फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदे की जांच जेपीसी से कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। भड़सर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राफेल सौदे में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी(जेसापी) का गठन कर जांच होनी चाहिए। अगर राफेल सौदे में घोटाला नहीं हुआ है तो जेपीसी जांच क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की मंहगाई से किसानों की कमर टूट गई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। दिनदहाड़े व्यापारियों की हत्या हो रही है। पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। समाज का हर तबका इस सरकार से परेशान है। झूठ बोलकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव चंद्रिका सिंह, रामबली चौहान, कपूरचंद, चंद्रप्रकाश सिंह, पारसनाथ सिंह, तेजबहादुर सिंह, सुनील कुमार, अवधेश भारती, प्रेमनारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें