सुहवल। स्थानीय गांव में शनिवार की देर शाम को मद्धेशिया कांदू हलवाई महासंघ की ओर से संत श्री गणिनाथ पूजनोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बिरनो ब्लाक के पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने संत गणिनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संत अनूपदास महाराज, रतन गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रेमशंकर गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, प्रद्युम्न गुप्ता, अरविंद, विकास गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन प्रेमशंकर गुप्ता ने किया।