फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक बुधवार को पालिका के सभागार में हुई। इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विचार किया गया। जलकल परिसर में 14वें वित्त आयोग से पालिका परिषद के नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड की तरफ से सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पालिका परिषद के नए भवन के निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। आमघाट स्थित जलकल परिसर में नया भवन निर्माण कराने का प्रस्ताव किया गया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के निर्माण के प्रस्ताव को उपस्थित सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस मौके पर सभासदों ने विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। नाले के पास कूड़ा फेंकने के कारण कूड़ा नालियों में चला जाता है। इससे जलनिकासी बाधित होती है। इसके लिए दीवार बनाने के संबंध में सुझाव दिया गया। पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण समय से पूरा कर लिया जाए। जिन कार्यों का टेंडर हो चुका है, उन कार्यों को जल्द शुरू किया जाए। कार्य में शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर का विकास प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। इस मौके पर एमएलसी प्रति निधि पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र, कर अधीक्षक विजयशंकर, राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह, अवर अभियंता पूजा सिंह, मनोज यादव, सभासद सोमेश मोहन राय, परवेज अहमद, धर्मेंद्र, सरिता गुप्ता, संजय, अशोक मौर्य, प्रतिनिधि शाहबान अली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें