फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों ने लगाई नोटा पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में सैकड़ों लोगों ने नोटा पर मुहर लगाकर प्रत्याशियों को एक सिरे से खारिज कर दिया। विस और लोक सभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी लोगों ने प्रत्याशियों को नकारना शुरू कर दिया है। वोटरों द्वारा प्रत्याशियों को नकारने की संख्या प्रत्येक चुनाव में धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए राजनीतिक और निर्दल प्रत्याशियों ने करीब 26 दिनों तक कड़ी मेहनत की। इसके बाद भी लोगों का नोटा के तरफ बढ़ रहे रुख से साफ प्रतीत होता है कि सैकड़ों वोटरों ने सभी प्रत्याशियों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के प्रथम चक्र की गणना में 16 वोटरों ने नोटा पर मुहर लगाया। जबकि दूसरे चक्र में इसमें कुछ कमी आई और 14 ने नोटा पर मुहर लगाया। फिर तीसरे चक्र में आए परिणाम में नोटा ने फिर बढ़त बनाते हुए 15 के आकड़े को छू लिया। इसके बाद तो चौथे चक्र के परिणाम में नोटा ने 22 के आकड़े के साथ बढ़त बनाते हुए सैकड़ों को छू लिया। इसी तरह दो नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों की स्थिति बनी रही है। इन जगहों पर सैकड़ों से उपर वोटरों ने नोटा पर मुहर मारकर प्रत्याशियों को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें