फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन में रह खेलने वाले खिलाड़ी का कोई नहीं करता मुकाबला : विपिन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा मुहम्मदाबाद विकास खंड के मंडी समिति के प्रांगण में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपंन हो गई। इसमें फुटबाल में केशवपुर ने कड़े मुकाबले में रानीपुर को पराजित कर विजेता बना। वहीं कबड्डी में हरिबलमपुर ने रसूलपुर को हराया। इसके लिए टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बालीवाल के कड़े मुकाबले में दौलताबाद की टीम ने इचौली को हराकर प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी के मुकाबले में हरिबलमपुर विजेता रहा। जबकि उपविजेता रसूलपुर रहा। इसी तरह से अन्य खेलों में 1600 मीटर दौड़ में दीपक कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर अविनाश कुमार रहे। साइकिल रेस (धीमी गति) में प्रथम स्थान पर हरिशंकर तिवारी, द्वितीय स्थान पर सुनील यादव तथा तृतीय स्थान पर विजय गिरी रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विपिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कहा कि अनुशासनात्मक खिलाड़ी ही विजयी होता है। क्योंकि वह सदैव अनुशासन में खेल को खेलता है। इस मौके पर पारसनाथ यादव, छात्र नेता विपिन यादव, मनोज कुमार, मुफ्तफा खॉ, मु0 अफताब, अगोश अंसारी, जाकरी हुसैन, जौहर अली, भोलाशाह आदि लोग उपस्थि रहे।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें