फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कामाख्या धाम में 50 हजार भक्तों ने टेका मत्था, गूंजे मां के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र रविवार से आरंभ हो गया। पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप का विधिविधान से दर्शन-पूजन किया गया। घरों से लेकर मंदिरों तक देवी उपासना के मंत्र गूंजते रहे। गहमर क्षेत्र के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में नवरात्र के पहले दिन लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

एक तरफ जहां अधिसंख्य घरों में कलश स्थापित कर सुबह-शाम शेरावाली की उपासना की जा रही है, वहीं देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। करहिया स्थित मां कामाख्या धाम पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
भक्तों ने मंदिर परिसर में सजी पूजन सामग्री की दुकानों से नारियल, चुनरी, फूल-माला की खरीदारी कर मां को अर्पित किया और मन्नतें मांगीं। कामख्या धाम में जनपद समेत बिहार के श्रद्धालुओं ने भी दर्शन-पूजन किया। हमीद सेतु और शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर में सुबह से दोपहर तक देवीभक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

रेवतीपुर स्थित मां भगवती, करीमदुदीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मां, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, शादियाबाद स्थित टड़वा भवानी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, सादात स्थित मां काली, मतसा कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर, सादात के माहपुर स्थित काली, हरिहरपुर स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा मंदिरों में जगतजननी के दर्शन-पूजन की धूम मची रही।
विज्ञापन

मंदिरों में पर बज रहे देवी गीतों और भक्तों के जयकारे से वातावरण देवीमय बना रहा। मंदिरों पर हवन भी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें