फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह साल के बच्चों को मिलेगा कक्षा एक में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय और निजी प्राथमिक स्कूलों में अब 31 जुलाई तक छह साल की उम्र पूर्ण कर लेने वाले बच्चों को ही कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। पिछले वर्ष एक अप्रैल को ही छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश की अनुमति थी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि जो बच्चे 31 जुलाई तक छह साल की उम्र पूरी करेंगे, उन्हें कक्षा एक में प्रवेश दिया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक प्रवेश पर जोर दिया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पिछले वर्ष एक अप्रैल तक ही छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश देने के आदेश दिए गए थे। स्कूलों को देर से आदेश भेजने के कारण इसका विरोध हुआ था, क्योंकि बड़ी संख्या में छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के प्रवेश ले लिए गए थे। बाद में संशोधित आदेश जारी कर इसे 31 जुलाई किया गया था। स्कूल चलो अभियान का पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के साथ ही निर्देश है कि प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाई जाए। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में हैंडबिल छपवाए जाएं। विद्यालय स्तर पर वाल-राइटिंग कराने के साथ ही स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें