गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के जीआरपी टीम ने शनिवार की रात पवन एक्सप्रेस के बी-2 के शौचालय में ट्राॅली बैग से 48 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। जीआरपी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने की टीम स्टेशन से 11061 पवन एक्सप्रेस में सवार होने के बाद चेकिंग अभियान में जुट गई।
चेकिंग के दौरान ट्रेन रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर से आगे बढ़ी तो कोच संख्या बी-2 के शौचालय में ट्राॅली बैग लावारिस मिला। बैग की तलाशी ली गई तो 48 शीशी अंग्रेजी शराब मिली। टीम ने 5760 रुपये की आठ लीटर 640 मिली शराब बरामद की। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।