फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संस्कृति उत्सव के लिए 3.50 लाख रुपये की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’ के तहत जनपद में संस्कृति उत्सव-2025-26 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से 3.50 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और लोकसंस्कृति को सशक्त मंच प्राप्त होगा।संयुक्त सचिव उमा द्विवेदी द्वारा 21 जनवरी को जारी शासनादेश के अनुसार संस्कृति उत्सव के आयोजन के लिए प्रति तहसील 50 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि गाजीपुर जिले की सातों तहसीलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

लोक कलाकारों को मिलेगा मंच
संस्कृति उत्सव के तहत जिले में लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, शास्त्रीय संगीत, भजन, कजरी, बिरहा सहित अन्य पारंपरिक विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों को शासनादेश के अनुरूप मानदेय एवं आवागमन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें