फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निरीक्षण में 42 प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में एक माह के दौरान विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों एवं अन्य अधिकारियों की ओर से किए गए विद्यालयों के निरीक्षण में 42 प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापकोंं, सहायक शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों तथा अन्य अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विभिन्न विकासखंडों के परिषदीय विद्यालयों में तैनात कुल 42 सहायक अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों, अनुदशकों और शिक्षामित्रों के नाम दर्ज हैं। इसमें 5 प्रधानाध्यापक, 16 सहायक अध्यापक, 16 शिक्षामित्र, 3 अनुदेशक तथा दो अन्य से विभाग की ओर से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अध्यापकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण का कार्य चलता रहेगा। विभाग का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाना है। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें