फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों के पांच लोगों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच की ओर से तृतीय स्थापना एवं सम्मान समारोह का आयोजन लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में रविवार को किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के पांच लोगों पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता निधि मिश्र, युवा साहित्यकार मनु प्रियदर्शी, काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के नव निर्वाचित महामंत्री दिगवंत पांडेय, पीजी कॉलेज के नव निर्वाचित महामंत्री सुधांशु तिवारी एवं उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय को स्मृति चिह्न देकर मंच की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि अनंतदेव पांडेय ने कहा कि अपने त्याग-तपस्या के बल पर ही संगठन के साथ एकता बनाते हुए हम अपनी पहचान को अक्षुण्ण रख सकते हैं। न केवल जातिगत एकता, बल्कि सांस्कृतिक एकता के साथ ही हम लक्ष्य प्राप्ति करेंगे। अध्यक्षता करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष के अध्यक्ष सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एसपी पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण केवल जाति नहीं, यह महान संस्कार है। अपने संस्कार, तपस्या और लोकजन के कल्याणार्थ कार्यों से ही यह जगत का पूजित रहा है। सनातनकाल से जनहित के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश एवं समाज की सेवा हमारा लक्ष्य रहा है। इससे पहले अतिथियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने मंच के कार्य, वार्षिक परिलब्धि एवं अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में जितेंद्रनाथ पांडेय, युधिष्टिर तिवारी, रुद्रा पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अमिताभ अनिल दुबे, श्रीकांत पांडेय, बृजभषण दुबे, सौरभ पांडेय, अनिल पांडेय, वागीश पांडेय, मृत्युंजय मिश्र, विजय चतुर्वेदी, वीरेंद्र चौबे, अतुल तिवारी, विवेकानंद पांडेय, निमेश पांडेय, विनोद पांडेय, राहुल मिश्र, अमितेष पांडेय, अनिल उपाध्याय, रविकांत, प्रवीण तिवारी, नरेंद्रशंकर पांडेय, संतोष पांडेय, मनोज दुबे, रजनीकांत तिवारी, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, मयंक तिवारी, अमित पांडेय, गणेश तिवारी, विरेंद्र तिवारी, आनंद तिवारी, मनचंदा उपाध्याय, प्रिंस दुबे, आकाश तिवारी ने विचार व्यक्त किया। संचालन भगवती प्रसाद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें