फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव स्थित आंबेडकर चट्टी पर एक मिठाई की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर तीस हजार नगद, एक सिलेंडर, बैट्री, इन्वर्टर आदि लेकर चंपत हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

मालूम हो कि खजवा गांव निवासी सुनील चौहान की जलालाबाद गांव स्थित आंबेडकर चौक पर मिठाई एवं जलपान की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की रात भी वह दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर रखे तीस हजार नगद सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी तत्काल सुनील को दी। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में दुकान पर पहुंचा। सामानों की पड़ताल किया तो पता चला कि तीस हजार नगद, एक सिलेंडर, बैट्री, इनवर्टर, स्टेबलाइजर आदि सामान गायब थे। उसने तत्काल घटना की सूचना डायल-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की इस घटना से दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया। लोगों का कहना था कि चोरों के मन में पुलिस का जरा भी भय नहीं रह गया है। रात में पुलिस गश्त करने के बजाय आराम फरमा रही है और चोर अपना काम कर आराम से निकल जा रहे हैं। पुलिस की सुस्ती की खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चोर लोगों का सामान लेकर फरार हो जा रहे हैं। एक माह के अंदर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट तो दर्ज कर ले रही है, लेकिन चोरी का खुलासा करने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें