फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1494 ने छोड़ दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अध्यापक पात्रता परीक्षा-2018 रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में 32 हजार 338 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन इसमें 1494 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। शेष 30 हजार 844 परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही विभिन्न अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में रविवार को आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा में कुल 32 हजार 338 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 22 हजार 342 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और नौ हजार 996 परीक्षार्थी जूनियर स्तर की परीक्षा के पंजीकृत थे। दो पालियों में प्राथमिक स्तर की पहली पाली में सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक हुई परीक्षा के लिए 40 तथा दूसरी पाली में दिन में तीन से साढ़े पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 16 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया था। दोनों पाली में हुई परीक्षा में सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पाली में 32338 परीक्षार्थियों में से 1494 अनुपस्थित रहे जबकि 30844 ने परीक्षा दी। पहली पाली में 22342 परीक्षार्थियों में से 1001 अनुपस्थित रहे तथा 21341 परीक्षा में उपस्थित हुए। इसी तरह दूसरी पाली में 9996 में से 9503 बैठे जबकि 493 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी के बालाजी के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि टीईटी की परीक्षा जिले में सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें