जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक परिधान में सज-संवर कर लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में राजस्थानी, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, नागालैंड, अंडमान निकोबार, दक्षिण राज्यों के पारंपरिक वेशभूषा के साथ ही आदिवासी परिधान धारण किए बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
नर्सरी से लेकर यूकेजी वर्ग में प्रथम स्थान आर्यना घोष, दूसरा स्थान आश्विन, तीसरा स्थान कृष्णा को मिला। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हमजा तुफैल, समन सिंह, लक्ष्य दूबे, सबा खान द्वितीय तथा तृतीय सुमेघा रही। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम नेहा यादव, द्वितीय रुचि कुमारी, आर्यन शेखर तथा ख़ुशी गुप्ता संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों का आगे बढ़ने में सहयोग देती हैं। इस अवसर पर चेयरमैन सर्वानंद सिंह, प्रधानाचार्य डा. आर लाल, चंद्रशेखर, महेश्वर सिंह, विजय सिंह, चंद्रसेन तिवारी, सुधीर राय आदि उपस्थित रहे।