मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण की धुरी है।
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने विद्यालय परिसर में सफाई की। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का मुख्य सोपान है। डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि रासेयो के माध्यम से स्वयं सेवक समाज सेवा का पाठ सीखता है। कार्यक्रम में अरुण कुमार एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। एसएम नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी के एनसीसी कैडेटों द्वारा रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को कूड़ा-करकट द्वारा कंपोस्ट बनाने एवं उसका खेतों में प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी शकील अहमद, योगेंद्र कुमार, सतीश राय, मेराजुददीन, शोएब खां, कामरान सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।