फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का सबसे बड़ा दल होगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा आने वाले समय में प्रदेश का सबसे बड़ा दल होगा। आज प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में कोई दल नहीं दिख रहा है। यह बातें पूर्व महिला कल्याण मंत्री तथा मोर्चा की प्रवक्ता शादाब फातिमा ने सोमवार को प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब चापलूसों और अहंकारी लोगों की पार्टी हो गयी है। इसमें लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। इसी का परिणाम है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रदेश की राजनीतिक स्थिति से काफी परिचित हैं। उन्हें हर ब्लॉक और जिले का भौगोलिक ज्ञान है जिसका परिणाम है कि आने वाले समय में मोर्चा प्रदेश का सबसे बड़ा दल होकर रहेगा। पूर्व मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि एकजुट होकर मोर्चे को मजबूती प्रदान करें। पूर्व मंत्री ने मोर्चा द्वारा 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ने का एलान करते हुए कहा कि मोर्चा के गठन से सभी विपक्षी दल घबरा गए हैं। बैठक में बृजभान सिंह बघेल, मरदह ब्लाक प्रमुख निधि कुशवाहा, श्याम नारायण यादव, सत्यनारायण राय, रविंद्र यादव ,शशिकांत सिंह बबलू, मनोज यादव, नन्हे गुप्ता, सदरे आलम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय तिवारी, बद्री कुशवाहा, शहंशाह, मिनहाज अंसारी, हीरामणि चौहान आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता बलिराम यादव एवं संचालन मुश्ताक अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें