जखनिया(गाजीपुर)। मऊ में नई इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ करने के बाद उसी ट्रेन के साथ जखनिया आए संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने स्टेशन परिसर में आयोजित सभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ पूरे पूर्वांचल का अद्भुत विकास हुआ है। आजादी के बाद अब तक इतना विकास नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि कार्य में पारदर्शिता आई है। यह रोजगार देने वाला क्षेत्र होने जा रहा है। एमएलसी केदारनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है जो सबका साथ, सबका विकास के साथ काम करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। इस मौके पर प्रभुनाथ चौहान, दयाशंकर सिंह, राजेश भारद्वाज, इंद्रदेव कुशवाहा, श्याम नारायण राम, सुनील सिंह, मुराहु राजभर, अमित यादव, विपिन सिंह, ओमकार सिंह, दुर्गविजय शर्मा, अशोक गुप्ता, देवनारायण सिंह, धीरेंद्र सिंह, धर्मवीर भारद्वाज, वीरेंद्र पांडेय, शिव सिंह, अजय सहाय, अशोक पांडेय, सुनील सिंह, टिंकू, राहुल चौरसिया, चिंटू गुप्ता, शिवशंकर चौहान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उमाशंकर यादव एवं संचालन प्रमोद वर्मा ने किया।