खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनहरा गांव में बुधवार की सुबह घर में लगे टेबल फैन का तार बोर्ड से जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर मे कोहराम मच गया।
बनहरा गांव निवासी जयचंद प्रजापति (30) पुत्र कन्हैया लाल सुबह घर पर आए मेहमानों के पास टेबल फैन लगा रहे थे। वह बिना प्लग के ही टेबल फैन का तार बिजली के बोर्ड से जोड़ रहे थे तभी करेंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए। परिजनों ने किसी तरह तार खींच कर अलग किया। तबतक वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। बेहोशी की हालत मे उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।