फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों के हित के लिए ज्यादा सोचते थे पंडित दीनदयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से स्थानीय विकासखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला, प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिह एवं अन्य अतिथियों ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपने लिए कम तथा दूसरों के हित के लिए ज्यादा सोचते थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रही सीडीपीओ नीलम दूबे ने कहा कि हम ऐसे महान व्यक्ति की जीवन शताब्दी मना रहे हैं, जिन्होंने अपना सारा जीवन जनकल्याण में लगा दिया। हम सबको उनके विचारों पर अमल करना चाहिए। अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी में पशु पालन, स्वास्थ्य, कृषि, इफ्को, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन, कुष्ठ, कौशल विकास, आंगनबाड़ी, श्रम, पिछड़ा कल्याण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए थे। स्टालों पर मेले में आए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने भाषण प्रतियोगिता में शिवेंद्र प्रताप सिंह पहले, सतीश पाल दूसरे एवं तीसरा स्थान पाने वाले मिथिलेश यादव को पुरस्कृत किया। स्टालों का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि ने ब्लाक स्थित परिसर में वृक्षारोपण किया। सूचना विभाग के धनंजय कुमार, आमिर अंसारी, सतीश, रामदुलारे, शिवेंद्र कुमार एवं रामबचन उपस्थित थे। संचालन नेहरू युवा केंद्र की राज्य प्रशिक्षक सत्यभामा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें