फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। उपजिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज दी बार एसोसिएशन के हड़ताली अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसडीएम न्यायालय के सामने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय में घुसने का प्रयास किया तो उन्हें रोक रहे होमगार्डों से धक्का-मुक्की हुई। इस बीच एसडीएम कोर्ट से उठकर अपने चैंबर में चले गए। क्षेत्राधिकारी सर्वेश कुमार मिश्र एवं कोतवाल त्रिलोकी सिंह वहां पहुंचे और किसी तरह समझाकर प्रदर्शनकारी वकीलों को उनके बार कक्ष में भेजा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गत तीन जुलाई को न्यायालय परिसर में बैठने को लेकर एसडीएम एवं अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ था। चार जुलाई से अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं को उम्मीद थी कि मंगलवार को एसडीएम उनसे वार्ता करेंगे, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इससे आक्रोश और बढ़ गया और अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय के न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा चार अगस्त को तय तिथि को परिवर्तित कर मंगलवार को एक मामले की सुनवाई शुरू कर दी गई। इसका पता उन्हें चला तो वह लोग सुनवाई रुकवाने पहुंचे। तब होमगार्डों द्वारा उन्हें कोर्ट में जाने से रोका जाने लगा। इस पर उन लोगों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी द्वारा पेशकार को मिलाकर धन उगाही की जा रही है। वहीं अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर एवं तहसील परिसर में मेज लगाकर बैठने से रोका जा रहा है। वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक एसडीएम, पेशकार, फौजदारी लिपिक एवं निजी स्टेनो का स्थानांतरण नहीं हो जाता अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, महामंत्री राजेंद्र यादव, नन्हकू सिंह, हीरा पांडेय, नीलू सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, बृजेश सिंह, उमाशंकर, राजेश सिंह, अमरनाथ सिंह, नीलू सिंह, विनीत सिंह, विनोद चौबे आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्र ने इस क्रम में कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। बुधवार को वह कोर्ट में न्यायिक कार्य कर रहे थे। इस बीच अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से कोर्ट में घुसकर न्यायिक कार्य में बाधा डाली। उनके साथ तैनात होमगार्डों से धक्का-मुक्की भी की। इसकी वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें