फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प के लिए मिले 40 लाख

विज्ञापन
रसूलाबाद से सहजादीपुर गांवों को जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर-सायर-बरेजी-रजमल-सेवराई मार्ग जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए शासन ने 40 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। विभाग का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण से दस से अधिक गांवों के लगभग 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने तीन दिसंबर को पत्र जारी कर वाराणसी मंडल के गाजीपुर व जौनपुर जिले की चार सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए कुल 74.93 लाख रुपये की अवशेष धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें गाजीपुर का यह मार्ग भी शामिल है। इस सड़क की कुल स्वीकृत लागत 201.43 लाख रुपये है, जिसमें से अब तक 152.91 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष कार्य को पूरा करने के लिए शासन ने 40 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क होने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही थी। बारिश के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती थी। अब धनराशि जारी होने के बाद उम्मीद है कि सड़क निर्माण तेजी पकड़ने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें