फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार पशुओं को लगा टीका

Sat, 30 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पशुओं का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहवल क्षेत्र के सोनवल, मुरतपुरवां, अधियारा, मेदनीपुर, ताड़ीघाट, गोपालपुर, तिलवां , सुहवल अन्हारीपुर, रमवल, पखौलियां सहित कई गांवों में पशुओं को खुरपका एवं मुंहपका रोग का टीका लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यह अभियान अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू किया गया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. एसपी यादव ने बताया कि इस बीमारी को लेकर विभाग सतर्क है। रेवतीपुर ब्लाक में कुल 52 हजार पशुओं का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अब तक 35 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। 15 मई 2016 तक इस लक्ष्य को पूरा कर इसकी रिपोर्ट विभाग सहित लखनऊ पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव को देनी है।
विज्ञापन


पशुपालकों को इस बीमारी के बारे में विशेष जानकारी भी दी जा रही है।  
रेवतीपुर के पशु चिकित्साधिकारी एवं ब्लाक के नोडल अधिकारी डा. एसपी सिंह ने पशुपालकों एवं किसानों को बताया कि अगर टीकाकरण में लापरवाही बरतेंगे तो इससे पशुओं को हीटस्ट्रोक का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। पशुओं को संक्रामक रोग से बचाने के लिए दूषित पानी से बचाना बेहद जरूरी है। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही समय-समय पर पशुओं को साफ पानी से नहलाना भी चाहिए। इसमें पशु चिकित्साधिकारी सतेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, पैरावैट सत्यप्रकाश सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, जामवंत सिंह, राकेश राय, संजय कुमार आदि चिकित्सा कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें