फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक और डीएम ने दवा खाकर किया ‘फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम’ का शुभारंभ .

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिला अस्पताल के सभागार में मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद सिंह ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया। इस मौके पर विधायक ने फाइलेरिया के खात्मे के लिए दवा खाने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने कहा कि इस दवा से फाइलेरिया जड़ से खत्म हो जाएगा। यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। दवा को खाली पेट नहीं खाना है। नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा ने बताया कि जिले में 3596055 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 3360 और शहरी क्षेत्र में 104 टीमें लोगों को दवा खिलाएंगी। टीमों की निगरानी 632 टीमें काम करेंगी। जिला स्तर पर एक और ब्लॉक स्तर पर 16 टीम रैपिड एक्शन के लिए बनाई गई है। आशा, आंगनबाड़ी भी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। एक टीम एक दिन में 25 घरों का दौरा कर दवा खिलाएगी। यह दवा सभीलोगों को भोजन करने के बाद दिन में 11 बजे से पांच बजे के बीच खिलाई जाएगी। इसमें डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियां भी दी जाएगी। दो से पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवंएलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। यह दवा दो वर्ष से से कम बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं खिलाई जानी है। डॉ. सिन्हा ने बताया कि दवा खिलाने का यह कार्य टीकाकरण दिवस को छोड़कर सप्ताह में चार दिन चलेगा। अगर किसी को बुखार और चक्कर आ रहा है तो ऐसे लोगों में फाइलेरियापरजीवी का लक्षण हो सकता है। उन्हें डरने की नहीं बल्कि अपना इलाज कराने की जरूरतहै। वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच एवं इलाज कराएं। कार्यक्रम में प्रभारी सीएमओ डॉ. केके वर्मा, प्रभारी सीएमएस डॉ. मृत्युंजय सिंह, एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार, डॉ. राजेश, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ ईशान कागरा, यूनिसेफ के धर्मेंद्र तिवारी, डीपीएम प्रभुनाथ, डीसीपीएम अनिल वर्मा, अंकिता, अविनाश, दीपक राय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें